गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-5 छोटी माता मंदिर के पास से युवक को देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जटौला गांव निवासी जीत उर्फ वरुण के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार 20 हजार रुपये में खरीदा था। संवाद