-दो लाख रुपये की मांगी गई थी रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रंगदारी न देने पर युवक को लोहे की रॉड और डंडों से पीटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बादशाहपुर के रविदास मोहल्ला निवासी मोहित उर्फ गुल्लू और विवेक के रूप में हुई है। आठ जनवरी को बादशाहपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने जमीन किराये पर लेकर झुग्गी बनाई हुई है। उसके ही गांव का रहने वाला नरेंद्र उर्फ टिल्लू हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जब वह जेल से बाहर आया तो उसने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि दोबारा रंगदारी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर रंजिश रखते हुए छह जनवरी को करीब 15 युवकों ने सरिया, लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बादशाहपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि आरोपी मोहित उर्फ गुल्लू पर चार मामले दर्ज है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।