फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक से मारपीट में 2 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कहासुनी की रंजिश में युवक से मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों में फाजिलवास गांव का कपिल और कुकड़ोला गांव का दीपक शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों की शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो गई थी। इस कारण आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद पिस्तौलनुमा लाइटर से शिकायतकर्ता के सिर पर वार किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कपिल व दीपक के खिलाफ मारपीट का 1 केस पहले भी दर्ज है। आरोपियों के पास से पिस्तौलनुमा लाइटर बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को शामिल जांच कर पूछताछ की गई। मामले में टीम आगामी कार्रवाई कर रही है। मानेसर थाना पुलिस को मामले में सूचना 22 जून सोमवार को मिली थी। इसमें पता चला कि पचगांव होटल के पास एक युवक के साथ मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंची तो घायल ने बताया कि 22 जून को वो अपने घर जाते समय पचगांव होटल पर पानी पीने रुका। इसी दौरान वहां आए कपिल व दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद पिस्तौलनुमा लाइटर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे चोट लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। मानेसर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें