फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तुलसी विवाह की किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को देवउठनी एकादशी और तुलसी पूजन का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ किया गया। महिलाओं ने अपने घरों में गेरु से सुंदर रंगोली बनाई और तुलसी माता की पूजा-अर्चना की। शहर के मंदिरों में भी तुलसी विवाह के भव्य आयोजन हुए, जहां भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बन गया। पंडित अतुल शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार चार महीने की निद्रा के बाद भगवान विष्णु कार्तिक माह की एकादशी के दिन जागते हैं, जिसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है क्योंकि तुलसी माता का विवाह भगवान शालीग्राम से संपन्न होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें