फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सभी टैक्सी चालकों की पुलिस कराएगी वेरिफिकेशन, नहीं कराने पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने टैक्सी कंपनियों के अधिकारियों के साथ की मीटिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऑनलाइन एप वाली सभी टैक्सी चालकों की जल्द ही पुलिस वेरिफिकेशन कराएगी। अगर कोई चालक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराता है तो चालक के साथ ही कंपनी पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने ऑनलाइन टैक्सी कंपनी उबर और रैपिडो के अधिकारियों के साथ मीटिंग की है।
महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। शहर में कई हजार चालक कंपनियों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में सभी का रिकॉर्ड पुलिस अपने पास रखेगी। अगर कोई वारदात होती है तो जल्द से जल्द पुलिस मामले में कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त मुख्यालय की तरफ से अगले सप्ताह उबर कंपनी के अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की जाएगी। इसके बाद निर्देश जारी कर दिया जाएगा। कंपनियों के साथ ही चालकों को समय दिया जाएगा। तय समय में उन्हें अपना पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। अगर कोई चालक वेरिफिकेशन नहीं कराता है तो उसको वाहन नहीं चलाने दिया जाएगा और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। सभी चालकों की वेरिफिकेशन के लिए सभी ऑनलाइन टैक्सी एप कंपनी को निर्देश देकर समय दिया जाएगा। अगर कोई चालक अपना वेरिफिकेशन नहीं कराता है तो कंपनी पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगाी। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें