अन्य बिल्डरों के निर्माण कार्यों पर टीम कर रही है निरीक्षण, कई बिल्डरों के प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ग्रेप की पाबंदी लगने के बावजूद भी निर्माण कार्य जारी रखने पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने बुधवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर के प्रोजेक्ट को सील कर दिया है। बुधवार रात को टीम की तरफ से सेक्टर-53 में ट्यूलिप के आवासीय प्रोजेक्ट पर जांच करने पहुंचे तो पाया कि वहां पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पर टीम ने बिल्डर के आरएमसी प्लांट समेत अन्य जगहों को सील कर दिया गया है।
ग्रेप की पाबंदी के बावजूद निर्माण कार्य करने पर अब बिल्डर पर पर्यावरणीय जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि एक करोड़ रुपये तक जा सकता है। जुर्माने की राशि एक्यूआई के स्तर और क्या निर्माण कार्य चल रहा था इस पर निर्भर करेगा। शहर में ग्रेप की नियमों का उल्लंघन न हो इसके लिए टीम लगातार साइट पर निरीक्षण कर रही है।
-
ग्रेप की पाबंदियों को सभी को मानना चाहिए। प्रदूषण स्तर को कम करने में यह सहायक होती है। विभाग की विभिन्न टीम शहर में लगातार जांच कर रही है। नियमों की अवहेलना पाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- हरीश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड