फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रामपुरा की सर्विस लेन पर ट्रकों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर से रामपुरा की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर बड़े ट्रकों के खड़े रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों तरफ ट्रक खड़े किए जाने के कारण सर्विस लेन काफी हद तक बंद हो गई है। इससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। रामपुरा निवासी नितिन यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्विस लेन पर खड़े ट्रकों को हटाया जाए और यहां भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें