फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खुले नाले में गिरा क्रेशर से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
-पॉलिटेक्निक के पास सर्विस रोड पर हुआ हादसा, छुट्टी के दिन कम यातायात होने से टला बड़ा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास पॉलिटेक्निक के नजदीक रविवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर क्रेशर से भरा ट्रक खुले नाले में जा गिरा। नाले में ट्रक के टायर धंसने के बाद वाहन पलट गया। हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव कम था। इससे हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए हल्का जाम लगा। ट्रक पलटने के बाद उसमें भरे क्रेशर को बाहर निकालकर दूसरे ट्रक में डाला गया। इसके बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के किनारे कई जगह ड्रेनेज सिस्टम खुला है। इससे बड़े वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में खुले नाले किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। हालांकि, एनएचएआई की ओर से कई स्थानों पर खुले नालों को कवर करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे के दोनों ओर कंक्रीट के बैरिकेड भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें