फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौसी के घर पर रहकर नौकरी कर रहे राहुल की मौत

Sun, 23 Nov 2025 04:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

मृतक की पहचान सोनीपत के आर्य नगर निवासी राहुल (20) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सेक्टर-37 स्थित अंजना कॉलोनी में अपनी मौसी के पास रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में वाटिका चौक के पास शनिवार की देर शाम विपुल वर्ल्ड सोसाइटी के सामने अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बाइक सवार को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी को लेकर भाग गया। ेपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान सोनीपत के आर्य नगर निवासी राहुल (20) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सेक्टर-37 स्थित अंजना कॉलोनी में अपनी मौसी के पास रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार की देर शाम 7.30 बजे राहुल बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान विपुल वर्ल्ड सोसाइटी के सामने एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राहुल सड़क पर गिर गया और ट्रक के टायर ने उसके सिर का कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

वहीं, बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को लेकर उसका चालक मौके से लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायल राहुल को जल्द ही नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि बुलेट बाइक राहुल के दोस्त अजय की थी और उस दौरान बाइक पर एक युवती भी सवार थी, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, तभी हादसे के बारे में सही जानकारी मिल सके। जिस युवक अजय की बाइक थी और संबंधित युवती से भी सड़क हादसे के बारे में बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें