फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक ने दो बार ऑल्टो कार में मारी टक्कर, चालक फरार

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त ऑल्टो कार। फोटो- पीड़ित
विज्ञापन
- घामडोज टोल के पास हुई घटना, भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

फोटो-
गुरुग्राम। घामडोज टोल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। कार चालक ने ट्रक रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पीछा करने पर सोहना के पास उसने दोबारा कार में टक्कर मारी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सोहना निवासी महेंद्र ने बताया कि आठ नवंबर की देर रात करीब 2:30 बजे दुकान से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। टोल के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। आरोपी ट्रक लेकर भाग गया। पीछा करने पर सोहना के पास फिर टक्कर मारी। महेंद्र ने नाके पर पुलिसकर्मियों को सूचना दी, लेकिन चालक फरार हो चुका था। उन्होंने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर ट्रक नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें