फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धीरेंद्र शास्त्री और प्रो. संगीत रागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यलय में पहुंचा संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा, सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा की अगुवाई में मंगलवार को काफी संख्या में समाज के लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय में पहुंचे। समाज के लोगों ने बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री और राजनीतिक विश्लेषक प्रो. संगीत रागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रो. संगीत रागी के खिलाफ नारेबाजी भी की। गुरुग्राम पुलिस ने आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रोष व्यक्त करते हुए अहीर समाज के लोगों का कहना था कि सार्वजनिक मंचों और राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और यादव समुदाय पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों ने करोड़ों सनातन धर्मियों व अहीर समाज के गौरव को ठेस पहुंचाई है। मोर्चा के अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र सहित पूरे देश के यादव समाज में आक्रोश है। भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा की मांग है कि जब तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री स्वयं मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में जाकर भगवान के सम्मुख हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक यह राष्ट्रव्यापी विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि यह पूरा विवाद बीते दिनों मध्य प्रदेश के करैरा में एक धार्मिक कथा के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए दिए गए एक बयान के बाद शुरू हुआ। इस कथित टिप्पणी को लेकर समाज के लोगों का मानना है कि इसमें भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। वहीं दूसरी ओर, एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान प्रो. संगीत रागी द्वारा कथित रूप से यादव-अहीर समाज, उनकी भाषा व उनके पूर्वजों को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया था। लाइव डिबेट के दौरान इस्तेमाल की गई इस भाषा को लेकर समाज के लोगों ने रोष है।
विज्ञापन

अहीर समाज के लोगों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि गुरुग्राम पुलिस प्रशासन ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं की, तो अहीर समाज अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेगा। आगामी 22 नवंबर को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर यादव महापंचायत बुलाई जाएगी। महापंचायत में गुरुग्राम व हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से अहीर समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। महापंचायत में बड़े आंदोलन की भविष्य की रूपरेखा और रणनीति तैयार की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा का शिकायत पत्र लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें