फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक चालकों ने 55 लाख का सामान किया गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर से मुंबई लेकर गए थे मोबाइल व अन्य सामान, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालकों ने अमेजन कंपनी का 55 लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैंटर को मुंबई में छोड़कर फरार हो गए। कंपनी द्वारा किए ऑडिट में यह खुलासा हुआ। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव सिधरावली निवासी विजयपाल ने कहा कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। उसका छह टायर का ट्रक अमेजन कंपनी में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि यूपी के उन्नाव निवासी अस्जदुल्लाह और अलीगढ़ का विकास कुमार ट्रक को लेकर नौ मार्च को फर्रुखनगर से मुंबई के लिए निकले थे। ट्रक में अमेजन कंपनी के मोबाइल फोन सहित अन्य सामान था। 12 मार्च को चालक ट्रक लेकर मुंबई स्थित उनके ऑफिस में पहुंच गए। चालक ट्रक को वहीं कंपनी में छोड़ने के बाद गायब हो गए। कंपनी द्वारा सामान का ऑडिट करने पर सामने आया कि ट्रक से 230 मोबाइल फोन सहित कुल 304 आइटम गायब मिले। उस सामान की कीमत बाजार में 55 लाख रुपये के लगभग है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चालकों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें