फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत

विज्ञापन
यातायात इंस्पेक्टर करण सिंह ट्रक चालकों को जानकारी देते हुए।फोटो- पुलिस
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- यातायात पुलिस ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ की बैठक, नशे में वाहन न चलाने को कहा
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने मंगलवार को ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों और चालकों के साथ बैठक की। यातायात इंस्पेक्टर करण सिंह ने चालकों को नशे में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर निर्धारित लेन में वाहन चलाएं। बार-बार लेन बदलने और लापरवाही से ओवरटेक करने से हादसों का खतरा बढ़ता है। अवैध पार्किंग न करें। वाहन खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर रिफ्लेक्टर लगाएं। सर्दियों में कोहरे से बचाव के लिए ट्रकों पर रिफ्लेक्टिव टेप और फॉग लाइट लगाना भी जरूरी है। यूनियन पदाधिकारियों ने चालकों को जागरूक करने और नियमों का पालन कराने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें