फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रॉला की टक्कर से ट्रक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के खोड बसई के नजदीक घाटी के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक रविश कुमार निवासी एटा, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी आयशर गाड़ी में सोनीपत के गन्नौर से सीलिंग पंखे भरकर चेन्नई जा रहा था। जब वह गांव खोड बसई के पास घाटी में पहुंचा तो सामने से आ रहा ट्रॉला तेज रफ्तार से डिवाइडर कूदकर गलत दिशा में आ गया और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीछे आ रही एक अन्य गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आरोपी ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्लोबल अस्पताल तावडू पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें