फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक चालक से मारपीट कर 58 हजार लूटे, पुलिस ने किया केस दर्ज

Sat, 16 Aug 2025 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। राजस्थान से नांगल पहाड़ से रोड़ी लेने के लिए जा रहे एक डंपर चालक के साथ जमालगढ़ गांव में मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटने का मामला प्रकाश में आया है। डंपर चालक की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने सात नामजद लोगों सहित 15 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


लहरवाड़ी निवासी खलील पुत्र सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ट्रक ड्राइवर है। 10 अगस्त की रात वह अपनी गाड़ी डीएलटी से रोड़ी लेने के लिए राजस्थान के नांगल पहाड़ के लिए जा रहा था। रास्ते में जब वह सिहरी गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने डंपर के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया और मारपीट की। किसी तरह वो वहां से निकल गया। इसके बाद जमालगढ़ गांव पहुंचने पर वहां पहले से खड़े 10-15 लोगों ने उसके डंपर को जबरदस्ती रुकवा लिया और उसे बुरी तरह मारा पीटा। गाड़ी में रोड़ी व डीजल के लिए रखे 58 हजार भी लूट लिए। पुन्हाना पुलिस के मुताबिक शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें