लखनऊ पहुंचाना था सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। ट्रांसपोर्टर कंपनी का चालक बीते सोमवार को ट्रक में से 20 मोबाइल व 54 लैपटॉप लेकर फरार हो गया। आरोपी चालक को यह सामान उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ में पहुंचाना था। कंपनी मालिक के भाई की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने चालक को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली के संगम बिहार निवासी ओम कुमार ने पुलिस को बताया कि बिलासपुर में उसके छोटे भाई अजीत ने ट्रांसपोर्ट का कार्यालय खोला हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्लू डार्ट कंपनी को सामान भेजने के लिए वह अपने वाहन देते हैं। बीते सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उत्तर प्रदेश के जिला एटा निवासी विक्रम ट्रक में सामान भरकर लखनऊ के लिए निकला था। शिकायतकर्ता का कहना है कि पंचगांव चौक के पास से उसने गाड़ी में से 20 मोबाइल व 54 लैपटॉप चोरी किए और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।