फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बड़े संस्थान अपने परिसर में ही करें कचरा प्रबंधन

Sat, 29 Apr 2023 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला आयोजित कर बल्क वेस्ट जनरेटरों को किया गया जागरूक
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम व सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के बल्क वेस्ट जनरेटर यानी बड़ी सोसाइटी, संस्थान अपने परिसर में वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन कर बंधवाड़ी के लैंडफिल के कारण होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण कर सकते हैं। बंधवाड़ी में कचरे के पहाड़ और पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट एक अध्ययन कर रहा है। बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में ये बातें वक्ताओं ने कही।
गुरुग्राम नगर निगम और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सेक्टर-29 में किया गया। जिसमें वक्ताओं ने ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त जयदीप कुमार ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन आज के समय में महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसके लिए सभी को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक स्तर पर गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग करना चाहिए। गीले कचरे को खाद या बायोगैस में परिवर्तित करें और रिसाइकिल किए जाने योग्य कचरे को रिसाइकिलर को सौंपें। उन्होंने बल्क वेस्ट जनरेटरों से कहा कि वे अपने परिसर में ही कचरे का प्रबंधन सुनिश्चित करें।
संयुक्त आयुक्त (एसबीएम) डाॅ. नरेश कुमार ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके तहत हमें प्राथमिक स्तर पर कचरा अलग-अलग करना जरूरी है। प्रतिदिन 50 किलोग्राम या इससे अधिक मात्रा का कचरा उत्पादित करने वालों को बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें स्वयं के स्तर पर कचरे का निष्पादन करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि हम अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतरीन बनाने में अपना योगदान दें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में हम और भी बेहतर रैंकिंग हासिल करें।
विज्ञापन


सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरमेंट के निदेशक अतिन बिश्वास और डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर मऊ सेनगुप्ता ने कहा कि सीएसई द्वारा गुरुग्राम में बल्क वेस्ट जनरेटरों द्वारा किए जाने वाले कचरा प्रबंधन में सुधार करने और ठोस कचरा प्रबंधन के वर्तमान पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में अध्ययन किया जा रहा है। कचरे के अलगाव व निष्पादन में सुधार, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाले कचरे को कम करने, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को और अधिक कुशल बनाना, ठोस कचरा प्रबंधन की निगरानी को बेहतर करना, डि-सेंट्रलाईज्ड मैनेजमेंट मॉडल को बढ़ाना और स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में बेहतर रैंकिंग लाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें