संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी व फर्रुखनगर ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को पिछले तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या से परेशान होकर पटौदी के बीडीपीओ कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरना देकर अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर यूनियन के प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में वेतन नहीं मिला तो बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवीराम, जिला प्रधान नानक चंद, बिमलेश देवी, पूनम देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।