फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बसई एन्क्लेव पार्ट टू की गली नंबर आठ में सीवर ओवरफ्लो से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम समस्या को लेकर गंभीर नहीं, खानापूर्ति करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बसई एन्क्लेव पार्ट-टू की गली नंबर आठ के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत पर नगर निगम की ओर से खानापूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
सेक्टर-37सी स्थित बसई एन्क्लेव पार्ट टू के लोग सीवर ओवरफ्लो की परेशानी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि गली में फरवरी में एक सप्ताह तक गली में गंदा पानी जमा रहा। निगम आयुक्त से शिकायत करने पर समस्या का समाधान हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेई मनोज को गली के सीवर की समस्या के बारे में सोमवार की सुबह जानकारी दी गई। दोपहर बाद टीम पहुंची और बिना समस्या के समाधान के वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि निगमकर्मी अपने उच्च अधिकारियों को गुमराह करने के लिए ऐसी फोटो भेजते, जिससें लगता है काम हो गया है। मौके पर जेई के नहीं जाने से समस्या का समाधान नहीं होता। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि गली सात और आठ में सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहती है। लोगों का घर से निकला मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासी रीतु ने बताया कि निगम सीवर जैसी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। मंत्री राव नरवीर सिंह का विधानसभा क्षेत्र होने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जेई मनोज ने बताया कि सीवर समस्या का हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें