फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर एसडीएम कार्यालय की पार्किंग में उड़ती धूल से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। बादशाहपुर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय में सूचना व संकेतक नहीं होने व पार्किंग में उड़ती धूल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एसडीएम कार्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन यह पार्किंग पक्की जगह पर नहीं बनी है। इससे यहां पूरा दिन धूल उड़ती रहती है। वाटिका सोसाइटी में रहने वाले मनीष का कहना है कि पार्किंग में धूल की समस्या के साथ-साथ तहसील में सही से संकेतक और कर्मचारियों के नाम नहीं लिखे हुए है। इस कारण लोगों को संबंधित कार्य के लिए किस खिड़की या काउंटर पर जाना है, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती है। जानकारी के अभाव में लोग एक खिड़की से दूसरी खिड़की भटकते रहते हैं, जिससे उनका काफी समय खराब होता है। कई बार काम पूरा न होने के कारण नागरिकों को अगले दिन फिर से कार्यालय आना पड़ता है, जिससे न केवल उनका समय, बल्कि रुपये भी बर्बाद होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें