फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जर्जर बसई रोड पर ट्राॅला फंसा, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बसई रोड पर एक ट्राॅला फंसने से बुधवार सुबह वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। बसई रोड लंबे समय से जर्जर होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पटौदी चौक से बसई फ्लाई ओवर के बीच सीवर लाइन धंसने से तीन जगह पर बसई रोड धंस गई थी। नगर निगम ने वाहनों को डायवर्ट कर सीवर लाइन को ठीक करा दिया था लेकिन सड़क को नहीं बनवाया गया है। बसई रोड गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की है। प्राधिकरण ने सड़क को समतल करने का काम सोमवार से काम शुरू कराया और सड़क को बिना बनवाए ही खोल दिया गया है। मंगलवार की रात एक ट्राॅला शहर की ओर आ रहा था और जहां पर सड़क की खुदाई हुई थी, उसी में फंस गया। बुधवार की सुबह तक ट्राले को नहीं हटाया जा सका और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय व्यक्ति धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि जीएमडीए बसई रोड को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन जीएमडीए के अभियंताओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अन्य स्थानीय लोगों ने बताया सीवर ठीक कराने के बाद रोड़ी नहीं डाली गई और मिट्टी में वाहन फंस जा रहे हैं। धुल उड़ने से आसपास के दुकानदार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया गुणवत्ता की सड़कें बनवा रही सरकार : पंकज डावर
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि सरकार शहर की सडक़ों के गड्ढे नहीं भरवा पा रही है। जो सड़कें बनाई जा रही हैं, वह घटिया गुणवत्ता की नजर आ रही है। बसई से सेक्टर-9 की तरफ सडक़ को अभी बनाया गया है। बरसात से ठीक पहले भी सडक़ बनाई गई थी, लेकिन पहली बरसात भी यह सडक़ झेल नहीं पाई। पटौदी चौक से सेक्टर-10 अस्पताल तक, पटौदी चौक से पटौदी रोड सेक्टर-10 चौक, गाड़ौली तक, पटौदी चौक से न्यू कालोनी मोड़ तक, कबीर भवन चौक से मदनपुरी की तरफ की सडक़ सहित अन्य कई सड़कों की हालत जर्जर है। सोहना चौक से कबीर भवन चौक तक पाइन लाइन डाले जाने के बाद अब सडक़ बनाई है। अधिकारी मौके पर जाकर देखें कि सडक़ कितनी बेतरतीब तरीके से बनाई गई है। सरकार को भ्रष्टाचार को रोकना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें