फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर के चौक-चौराहों पर नहीं जली तिरंगा लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
-लाइट लगाने वाली एजेंसी की लापरवाही से नहीं रोशन हो पा रहे चौराहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर के चौक-चौराहों को तिरंगा लाइट और सड़कों को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने के दावे किए गए थे। लाइट लगाने का कार्य करने वाली एजेंसी की लापरवाही से शहर में कई सड़कों पर अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई हैं। चौक-चौराहों के लाइटों के पोल पर तिरंगा लाइट की लड़ी तो लगा दी गई है, लेकिन इनमें करंट नहीं होने से तिरंगा लाइट रोशन नहीं हो पाई हैं।
सिविल लाइंस स्थित मोर चौक के पास स्ट्रीट लाइट के पोल पर एजेंसी कर्मचारियों ने दिवाली से पहले दिन बीते शनिवार को तिरंगा लाइट रोशन करने के लिए लड़ी लगाई थी। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से यह लाइटें नहीं जल सकी। मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों को तिरंगा लाइट नहीं जलने के बारे में अवगत भी कराया गया। इसके बावजूद एक पोल पर ही तिरंगा लाइट रोशन हो सकी। जबकि अन्य पोल पर तिरंगा लाइट नहीं जल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम के कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) विक्की कुमार का कहना है कि तिरंगा लाइट नहीं जलने के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसी कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा। तिरंगा लाइट नहीं जलने में क्या समस्या आ रही है, इसका पता लगाकर जल्द समाधान कराया जाएगा। सभी चौक-चौराहों पर तिरंगा लाइट के चालू होने की स्थिति का निरीक्षण भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें