फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बुधवार को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमित खत्री सहित अन्य अधिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र व फूल मालाएं अर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने आजादी के आंदोलन और उसके बाद एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले जाने शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

पुलिस के जवानों ने युद्ध स्मारक पर शहीदों की शहादत को नमन किया और हथियार झुकाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राव तुलाराम को खास तौर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुधवार को उनका शहीदी दिवस था। इस मौके पर उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि हरियाणा के वीरों ने स्वतंत्रता आंदोलन में ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए शहादत दी। उन पर प्रदेश वासियों को गर्व है। किसी भी दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य यह होता है कि उस विषय पर गंभीरता से विचार व मंथन किया जाए, इसलिए आज वीर एवं शहीदी दिवस पर हम सभी जिला वासियों को देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। हमें अपने बच्चों में राष्ट्रीयता का जज्बा पैदा करना चाहिए। सभी ऐसे कार्य करें जिससे एकता मजबूत हो तभी देश विश्व में अग्रणी बनेगा। कार्यक्रम में जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग के सचिव अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह यादव पूर्व सैनिक सेवा परिषद गुरुग्राम के संयोजक अवकाश प्राप्त कर्नल जय सिंह सुहाग, मान सिंह चौहान, कैप्टन रविंद्र सिंह पंवार, कैप्टन प्रमोद कुमार, सूबेदार ताराचंद, रमेश व बलजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें