फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित कम्युनिटी सेंटर-3 में अतिथि अध्यापकों ने 7 सितंबर 2008 को रोहतक प्रदर्शन के दौरान बलिदान देने वाली अतिथि अध्यापिका राजरानी की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर कुछ देर का मौन रखा गया। जिला प्रधान रघु वत्स ने कहा कि राजरानी ने नियमितीकरण की मांग के आंदोलन में प्राणों की आहुति दी थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ब्लॉक प्रधान सुंदर भड़ाना ने सरकार को वादे पूरे करने की याद दिलाई। कार्यक्रम में कई अतिथि अध्यापक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। संवाद