फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में 11 अक्तूबर को होगा सब-जूनियर जूडो टीम का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला जूडो एसोसिएशन ने सब-जूनियर जूडो टीम के चयन के लिए ट्रायल की घोषणा की है। यह ट्रायल 11 अक्तूबर को गुरुग्राम जूडो अकादमी, दौलताबाद में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में वे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जिनका जन्म वर्ष 2011, 2012 या 2013 में हुआ है। उन्हें सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपनी वजन करवानी होगी। जिसके बाद सुबह 10 बजे से चयन प्रक्रिया शुरू होगी। लड़कों के लिए 30 किलोग्राम से लेकर प्लस 66 किलोग्राम तक और लड़कियों के लिए 28 किलोग्राम से लेकर प्लस 57 किलोग्राम तक के विभिन्न वजन वर्ग रखे गए हैं, जिसमें एक किलोग्राम की छूट भी दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ट्रायल के लिए कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है। चयन के लिए खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 18 अक्तूबर को करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। जिसके बाद उन्हें तीन से सात नवम्बर तक देहरादून में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रिपोर्ट करना होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव ने दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें