फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में 11 अक्तूबर से होंगे नेटबॉल के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय नेटबॉल मुकाबले 11 अक्तूबर से जिले में शुरू होने जा रहे हैं। जिला इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें राज्यभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुकाबलों की आधिकारिक शुरुआत भले ही 11 अक्तूबर को होगी लेकिन खिलाड़ियों का गुरुग्राम में आगमन इससे एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, सभी जिलों की नेटबॉल टीमें और उनके संबंधित अधिकारी 10 अक्तूबर को गुरुग्राम के लिए रवाना होंगे, ताकि वे समय पर पहुंचकर आवास ग्रहण कर सकें और मुकाबले से पहले जरूरी अभ्यास कर सकें। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने पुष्टि की कि बालिकाओं के नेटबॉल कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है और जिले में होने वाले इस खेल को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के खेल परिसरों को इस बड़े आयोजन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें