फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप के लिए 8 नवंबर को ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
15 नवंबर को फतेहाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप
विज्ञापन

नंबर गेम-200 रुपये शुल्क निर्धारित


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप 2026-27 के लिए 8 नवंबर को चयन ट्रायल जूडो अकादमी में होंगे। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों के खिलाड़ी चयनित होने के लिए दम दिखाएंगे। आयोजकों के अनुसार, खिलाड़ियों का वजन सुबह 9 से 10 बजे तक किया जाएगा, जबकि मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। ट्रायल में वर्ष 2012 से 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। लड़कों के लिए 30, 35, 40, 45, 50, 55, 60, 66 और 66 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं लड़कियों के लिए 28, 32, 36, 40, 44, 48, 52, 57 और 57 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे।


ट्रायल में भाग लेने के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 15 नवंबर को फतेहाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला जूडो एसोसिएशन के कोच महेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचने और अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें