फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 24 अप्रैल को होंगे पटौदी ट्रॉफी और अंडर-23 टीम के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाने वाली पटौदी ट्रॉफी और अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन 24 अप्रैल को किया जाएगा। ट्रायल सुबह 7:30 बजे से गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर में ली जाएगी। इस श्रेणी के लिए खिलाड़ी का जन्म 01 सितंबर 2003 या उसके बाद का होना अनिवार्य है। ट्रायल में केवल गुरुग्राम के स्थायी निवासी और गुरुग्राम में जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं या पिछले 2 वर्षों से गुरुग्राम के किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने वालों को भी मौका दिया जाएगा। खिलाड़ियों को मूल जन्म प्रमाण पत्र, वर्तमान और पिछले दो वर्षों का स्कूल प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को क्रिकेट किट के साथ सफेद कपड़ों में आना होगा। गुरू क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि ट्रायल निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें