फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सात दिसंबर को होंगे खो-खो प्रतियोगिता के ट्रायल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य खो-खो संघ की तरफ से 45वीं राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता झज्जर के किडजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। इसके लिए जिले के महिला व पुरुषों की खो-खो टीमों का चयन सात दिसंबर को सिविल लाइंस स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। जिले के खो-खो सचिव ने बताया कि राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा राज्य खो-खो संघ की ओर से 12 से 14 दिसंबर तक झज्जर के कीट जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाना है। सभी प्रतिभागी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लेकर सात दिसंबर को सुबह 10 बजे सिविल लाइंस स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें