फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेसहारा पशुओं से परेशान हैं तो हेल्पलाइन पर करें फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में बेसहारा पशुओं से उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने विशेष एनिमल हेल्पलाइन नंबर 9821395178 जारी किया है। इस नंबर पर स्ट्रे कैटल, स्ट्रे डॉग्स और बंदरों की संबंधित समस्या की तत्काल सूचना दे सकते हैं। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (एसबीएम) डाॅ. प्रीतपाल सिंह के अनुसार शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की आवाजाही के कारण यातायात बाधित होने, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने, कूड़ा फैलने और नागरिकों में असुरक्षा की भावना जैसी समस्याएं सामने आती रहती हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए निगम ने एक समर्पित नियंत्रण एवं प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें