फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाॅलीबॉल हॉस्टल में चयन के लिए हुए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-50 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम के वाॅलीबॉल हॉस्टल में रिक्त सीटों को भरने के लिए बुधवार को ट्रायल हुए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें दमखम दिखाया। खिलाड़ियों में चयन को लेकर उत्साह साफ नजर आया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन कर हॉस्टल में जगह बनाने की कोशिश की।


जिले के वाॅलीबॉल हॉस्टल में 25 खिलाड़ियों की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में 10 खिलाड़ियों की कमी होने के कारण इन रिक्त स्थानों को भरने के लिए दोबारा ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। खेल विभाग के नियमों के अनुसार, प्रत्येक खेल नर्सरी के हॉस्टल में 25 खिलाड़ियों का होना अनिवार्य है। यह प्रदेश का एकमात्र वाॅलीबॉल हॉस्टल है, जहां पूरे प्रदेश से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। ऐसे में इन ट्रायल के माध्यम से नए खिलाड़ियों को मौका मिलने से खेल को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन ट्रायल के परिणाम आने वाले चार से पांच दिनों के अंदर घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों से बातचीत



यह हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है। हरियाणा के लिए खेल चुका हूं। अगर यहां चयन हुआ तो बेहतर कोचिंग और सुविधाएं मिलेंगी। - लवली
ट्रायल का माहौल काफी अच्छा है। कोच और अधिकारी हमें सही मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा है। - आयुष

पिछली बार हॉस्टल नहीं मिल पाया था। इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं। अगर हॉस्टल में जगह मिल जाती है तो बेहतर करूंगा। - राहुल

हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। अगर चयन होता है तो हम राज्य और देश के लिए खेलना चाहेंगे। - भीष्म



वाॅलीबॉल हॉस्टल में रिक्त सीटों को भरने के लिए ट्रायल आयोजित हुए। हमारा उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मंच देना है ताकि वे आगे चलकर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं और उच्च स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें