फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में 10 अक्तूबर को शुरू होंगे हरियाणा राज्य ओलंपिक के लिए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य ओलंपिक के लिए ट्रायल की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्यभर के खिलाड़ियों को मौका देने के लिए ट्रायल 10 अक्तूबर से आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल सभी खेलों के लिए होंगे, जिनका आयोजन सोनीपत, झज्जर, करनाल और गुरुग्राम में किया जाएगा। इन ट्रायल्स में जिले से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो राज्य स्तर पर चयन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएंगे। खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और सभी का लक्ष्य राज्य ओलंपिक में स्थान बनाना है। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आगामी प्रतियोगिता के लिए यह ट्रायल खिलाड़ियों की प्रतिभा और फिटनेस की परख का महत्वपूर्ण चरण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें