फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर होगा सुरक्षित और सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एनएचएआई का कदम, ड्रेनेज कवर और बैरिकेडिंग का काम जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से कई काम किए जा रहे हैं। हाईवे के किनारे बनी ड्रेनेज व्यवस्था को अब कंक्रीट से ढकने का काम शुरू किया गया है। इससे खुले नालों से होने वाली परेशानी कम होगी और सड़क किनारे की व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन


एनएचएआई की ओर से मानेसर, पचगांव, रामपुरा समेत हाईवे के कई हिस्सों में यह काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रेनेज सिस्टम को कवर करने से सड़क किनारे की जगह अधिक सुरक्षित होगी और वाहनों के आवागमन में भी सुधार आएगा। इसके साथ ही हाईवे पर लगी पुरानी लोहे की रेलिंग को हटाकर उनकी जगह कंक्रीट की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। इससे हाईवे के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और वाहनों के अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जाने की संभावना कम होगी। हाईवे पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए एनएचएआई की ओर से यह कदम उठाया गया है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद वाहन चालकों को बेहतर और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें