फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रांसपोर्टर के घर पर हमला, महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कीअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र के गांव सिडाक में एक ट्रांसपोर्टर के घर पर हमला कर महिलाओं से बदसलूकी व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना 22 अक्तूबर की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत शुक्रवार को पुलिस में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन



पीड़ित ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे करीब 13-15 लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके परिवार के एक सदस्य पर दराती और सरिया से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास भी किया। उनकी पत्नी के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। साथ ही तीन तोले की सोने की चेन भी लूट ले गए। भूपानी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्ष एक ही परिवार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें