फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेनें खचाखच भरीं<bha>;</bha> स्लीपर में घुसे जनरल के यात्री, गेट पर लटककर सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली व छठ पूजा पर अपने घरों को जाने वाले प्रवासी यात्री कर रहे जुगाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिवाली और छठ महापर्व मनाने के लिए जिले से अपने घर जाने वाले प्रवासी यात्रियों की भारी भीड़ गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर देखी गई। नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को निजी बसों और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीमें प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा जांच और भीड़ नियंत्रण में जुटी रहीं। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों तक लंबी कतारें लगी थीं। भुज-बरेली, उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर सहित कई ट्रेनें खचाखच भरी थीं। भुज-बरेली, उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर सहित अन्य ट्रेनें खचाखच भरी हुई थी। जनरल डिब्बे में जगह न मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में बैठ गए, जिससे सीट बुक कराने वालों को परेशानी हुई। कई यात्रियों ने गेट पर लटककर यात्रा की।
विज्ञापन

निजी बसें और मेट्रो बनी विकल्प
ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते प्रवासियों ने निजी बसों का रुख किया। इफको चौक, राजीव चौक, सेक्टर-12 जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों के लिए बसें बुक की गईं। मनोहर मिश्रा, विश्वनाथ पांडेय, सुनील यादव, नरेंद्र सहाय, दीपा मिश्रा जैसे यात्रियों ने बताया कि घर पहुंचना जरूरी था, इसलिए महंगे टिकट भी बुक करवाए। शनिवार को एमजी रोड, मिलेनियम सिटी सेंटर और इफको चौक मेट्रो स्टेशनों पर भी भारी भीड़ रही। यात्री नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन पकड़ने के लिए भारी सामान के साथ मेट्रो से सफर करते दिखे।
विज्ञापन

-
सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन परिसर में निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के साथ ही प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान व बैग की जांच की जाती है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें। - राजेश कुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें