फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला गुरुग्राम द्वारा मानेसर स्थित अल्फा मायर प्राइवेट लिमिटेड में तीन दिवसीय इंडस्ट्रियल प्रोफेशनल फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के निर्देशानुसार तथा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम के सचिव विकास कुमार एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


प्रशिक्षण सत्र में लेक्चरर डॉ. विपिन अरोड़ा ने प्रतिभागियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रशिक्षण के तीसरे एवं अंतिम दिन प्रतिभागियों को फ्रैक्चर, स्प्लिंटिंग, फिट्स, जलने की स्थिति, हाइपोथर्मिया, फ्रॉस्टबाइट, मोच, जहर के प्रभाव, पशु एवं सांप के काटने, बिच्छू व मधुमक्खी के डंक, हीट स्ट्रोक, मरीजों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक तथा फर्स्ट एड बॉक्स के उपयोग के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें