फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाइट गुरुग्राम में पीजीटी फाइन आर्ट्स और टीजीटी ड्रॉइंग शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार सोमवार को डाइट गुरुग्राम में पीजीटी फाइन आर्ट्स और टीजीटी ड्रॉइंग शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह डायट प्रिंसिपल सरोज कुमारी दहिया ने किया। आईएफआईसी विंग इंचार्ज सोना यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह प्रशिक्षण शिक्षकों की रचनात्मकता और शिक्षण कौशल को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में सरोज दहिया ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कला विषय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कला ऐसा विषय है, जिसका समावेश प्रत्येक विषय में किसी न किसी रूप में होता है। यह विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति को विकसित करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया गया है और इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिससे विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक पृथ्वीराज ने प्रशिक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर के रूप में सुनीता रानी, महिमा, संदीप और प्रदीप ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें