फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाइट में पीजीटी बायोलॉजी व टीजीटी साइंस शिक्षकों का प्रशिक्षण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में पीजीटी बायोलॉजी और टीजीटी साइंस शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा बैच सोमवार से शुरू होगा। प्रशिक्षण 17 से 21 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम में शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशल, करियर ओरिएंटेशन, समावेशी शिक्षा, शिक्षक के कानूनी एवं नैतिक दायित्व और खिलौना आधारित सीखने की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023, अनुभवात्मक अधिगम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्कूल आधारित मूल्यांकन, समग्र प्रगति पत्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बोर्ड और वर्चुअल लैब के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में कला समेकित शिक्षा को भी शामिल किया गया है। सभी प्रतिभागियों का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट लिया जाएगा। इसके परिणाम के आधार पर प्रशिक्षण की प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें