फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ लाख रुपये की ठगी में इस्तेमाल हुआ था आरोपी का खाता
विज्ञापन

गुरुग्राम। व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर नौ लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर अपराध पूर्व थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटिया थोक गांव निवासी मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी की राशि उसके बैंक खाते में आई थी। उसने अपना बैंक खाता छह हजार रुपये में एक युवक को दे दिया था। आरोपी हलवाई का काम करता है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें