फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो निर्माण के दौरान सेक्टर-9 की सड़क पर यातायात डायवर्ट होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल से सेक्टर-9 की सड़क पर बनेंगे मेट्रो के पिलर व सेक्टशन, फुटपाथ हटाकर चौड़ी की जाएगी सड़क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 में मेट्रो के निर्माण के दौरान वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। जीएमडीए के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान वाहनों को सेक्टर की अंदरूनी सड़कों से निकाला जाएगा। वहीं, फुटपाथ हटाकर सड़क चौड़ी की जाएगी।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण होना है। जीएमआरएल को अब सेक्टर-9 की ओर से भी निर्माण कार्य शुरू कराना है। ऐसे में इस रोड का डायवर्जन प्लान जीएमडीए को भेजा है। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल से सेक्टर-9 की ओर जाने वाली सड़क दो लेन की है और इसमें सेंट्रल वर्ज भी नहीं है। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच मेट्रो पिलर बनाने का काम शुरू होने पर यातायात प्रभावित होगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर सेक्ट-9 में स्टेशन भी बनना है। इसे देखते हुए जीएमआरएल ने वाहनों को सेक्टर की अंदरूनी सड़कों से निकालने का डायवर्जन प्लान तैयार कर जीएमडीए को भेजा है। इसके साथ ही सड़क को चौड़ा करने की योजना भी है। जीएमडीए की ओर से दोनों ओर के फुटपाथ हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

बसई के दोनों एफओबी हटाए जाएंगे
मेट्रो के पहले चरण के प्रस्तावित अलाइनमेंट में चार बस क्यू शेल्टर और दो एफओबी आ रहे हैं। जीएमडीए दोनों एफओबी को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बजाय नीलाम करने पर विचार कर रहा है। इन्हें शिफ्ट करने में लाखों रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा इनकी स्वचालित सीढ़ियां भी खराब हो चुकी हैं। इससे पहले जीएमडीए ने एफओबी हटाने के लिए जीएमआरएल से कहा था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। अब जीएमडीए खुद इन्हें हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नीलामी की कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक रखे जाने पर विचार है। इसके लिए सीईओ की मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


सेक्टर-9 की सड़क पर यातायात डायवर्जन का प्लान बनाया गया है। मुख्य सड़क के साथ सेक्टर की सड़कों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। - अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें