फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-54-56 चौक पर ट्रैफिक नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालक बिना किसी खौफ के गलत दिशा में चला रहे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर 54-56 चौक इन दिनों हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि इस मुख्य चौराहे पर वाहन चालक बिना किसी खौफ के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। चंद मिनट और थोड़ा-सा ईंधन बचाने के चक्कर में दोपहिया वाहन, ऑटो और कार चालक बेखौफ होकर गलत दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं।
इसके कारण यहां से गुजरने वाले अन्य चालकों और पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्री मुकुल व अंकित का कहना है कि चौक पर पार करते समय पता ही नहीं चलता किस तरफ से वाहन आ जाए। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह चौक पार करना बेहद खतरनाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर सख्ती बरती जा रही है। लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, इन पर कार्रवाई कर चालान भी जारी किए जा रहे हैं। - सत्यपाल यादव, एसीपी यातायात मुख्यालय, हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें