फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात पुलिस ने लगाए दिल्ली बॉर्डर पर नाके, प्रतिबंधित वाहनों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएस-छह, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस-चार के सिर्फ निजी वाहन ही कर सकेंगे दिल्ली में प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती करते हुए मंगलवार से नाके लगा दिए हैं। ग्रेप-चार की पाबंदियों तक दिल्ली में सिर्फ सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-चार के सिर्फ निजी वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

यातायात पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दिल्ली क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं और आवश्यक कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक, बीएस-छह डीजल ट्रकों का प्रवेश रहेगा। इसके अलावा बीएस-चार और बीएस-तीन के वाहन जो दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड हैं उन वाहनों का भी दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से खेड़कीदौला टोल, द्वारका एक्सप्रेसवे, आयानगर बॉर्डर और सरहौल बॉर्डर पर नाके लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित वाहनों का दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से शहर में विभिन्न जगहों पर नाके लगा दिए गए हैं। - डाॅ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें