फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात पुलिसकर्मियों ने शपथ लेकर कर्तव्यनिष्ठा व मानवीय पुलिसिंग का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में ली पुलिस शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने सेवा, सुरक्षा और सहयोग के मूलमंत्र के साथ आमजन की सेवा व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने भारत के संविधान, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रति निष्ठा रखते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता से पालन करने की शपथ ली। उन्होंने न्यायपूर्ण और मानवीय पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा वाहन चालकों व राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

नरसिंहपुर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम-
राजकीय संस्कृति प्राइमरी स्कूल नरसिंहपुर में बृहस्पतिवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 300 विद्यार्थियों को ट्रैफिक सिग्नल, साइन बोर्ड, यातायात नियमों और सुरक्षित सड़क व्यवहार की जानकारी दी गई। बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें अनजान लिंक, एपीके फाइल और संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सुरक्षित स्कूल जोन, यातायात अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें