फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रैफिक पुलिस ने किए 82 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लेन चेंज व तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लेन चेंज व तेज गति के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत लेन चेंज ड्राइविंग तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों के चालान किए गए। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने 82 चालान किए। जिसमें से लेन चेंज के 71 चालान तथा तेज गति के 11 चालान किए। ट्रैफिक पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन

दरअसल, गलत लेन में वाहन चलाने व बार-बार लाइन बदलकर वाहन चलाने के कारण हादसे होने का खतरा बना रहता है। जिसमें खुद की तथा दूसरों की जान को भी खतरा रहता है। इस तरह की दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस गलत दिशा में वाहन न चलाने, लेन में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए आमजन को जागरूक कर रही हैं। वहीं हरियाणा उदय कार्यक्रम द्वारा भी चौक, चौराहे, स्कूल, कंपनियों में भी कार्यक्रम के दौरान भी जागरूकता अभियान चला रही है। ट्रैफिक पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि आपने वाहन को निर्धारित लेन में चलाए और और वाहन को दी गई निर्धारित स्पीड के अनुसार ही चलाएं व यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें