फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रुप-डी का प्रमोशन कोटा 50 फीसदी किया जाए

Mon, 24 Jul 2023 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप-डी संघर्ष विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। तहसील प्रांगण में रविवार को ग्रुप-डी संघर्ष विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश महासचिव विकास यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों को यूनियन के कार्यों से अवगत करवाया और सरकार के समक्ष रखी गईं मांगों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन


समिति के प्रदेश महासचिव विकास यादव ने बताया कि यूनियन की सरकार से कुछ मांगें हैं। ग्रुप-डी से ग्रुप-सी का प्रमोशन कोटा 50 फीसदी किया जाए, कॉमन कैडर की वरिष्ठता सूची जारी की जाए, विभाग बदलने का पोर्टल खोला जाए, ग्रुप-डी का पे ग्रेड 1800 किया जाए आदि मांग हैं। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। समिति पदाधिकारियों ने पंचकूला में आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए सभी कर्मचारियों से सहयोग मांगा। जिस पर कर्मचारियों ने सम्मेलन के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए सहमति दी। बैठक में जिला प्रधान आशीष, सचिव कृष्ण, धर्मवीर, दीपक, पुष्कर यादव, धर्मेंद्र, सुमित, अनिल, रामनिवास, विकास तंवर व सहदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें