फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओवरलोड वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, आठ वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर आठ वाहनों को जब्त किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर बुधवार रात दो टीमों ने कार्रवाई की। जब्त वाहनों में छह ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट ट्रैफिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने ईंटों से ओवरलोड दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मांडीखेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी की टीम ने खनन सामग्री से भरे छह ओवरलोड ट्रकों को इंपाउंड किया। सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों का कारण बन सकते हैं। इनके खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें