फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजीव चौक पर जाम होगा खत्म, बनेंगे दो फ्लाईओवर

विज्ञापन
्राजीव चौक के ऊपर से गुजरता दिल्ली-जयपुर हाईवे।फोटो- अमर उजाला
विज्ञापन
एनएचएआई ने बनाई योजना, जल्द शुरू हो सकता है काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के राजीव चौक पर लगने वाले जाम व वाहनों के भारी दबाव को खत्म करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब राजीव चौक पर दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे जो दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे को जोड़ेंगे।
एनएचएआई ने दोनों फ्लाईओवर को एनएच-48, सोहना रोड, सुभाष चौक और सिविल लाइंस की ओर से आने वाली सड़कों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए डिजाइन किया है। दोनों फ्लाईओवर निचली लेन के ऊपर से ले जाएंगे, इससे वाहन राजीव चौक के पास लगने वाले जाम में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के लिए प्रस्तावित इंटरचेंज
प्रस्तावित इंटरचेंज में पहला फ्लाईओवर दो लेन का दिल्ली से आने वाले वाहनों को सिग्नल पर रुके बिना सीधे सोहना रोड पर ले जाएगा। वहीं, दूसरा फ्लाईओवर करीब 1.8 किलोमीटर लंबी व तीन लेन वाली फ्लाईओवर है। यह सोहना रोड से शुरू होगा और राजीव चौक को पार करते हुए एनएच-48 पर सेक्टर-15 की तरफ जाकर उतरेगा। इससे सोहना से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नीचे सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंजीनियरों ने दो 40 मीटर लंबे स्पैन और एक 60 मीटर लंबे मध्य स्पैन वाली तीन स्पैन की संरचना का चयन किया है।
विज्ञापन


यह प्रोजेक्ट अभी प्रारंभिक प्लानिंग चरण में है। विस्तृत डिजाइन तैयार होने और स्थानीय नागरिक निकायों के साथ हाईवे व राजीव चौक के पास बनी पाइपलाइनों को शिफ्ट करने संबंधी कार्य किए जाएंगे। जल्द ही दोनों फ्लाईओवर निर्माण को लेकर पूरी परियोजना पर काम शुरू होगा। - योगेश तिलक, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें