फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में ढका शहर, पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक दिन पहले के मुकाबले बृहस्पतिवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और घने कोहरे के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो गई। ठंड बढ़ने के कारण लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए तो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का भी सहारा लिया। तापमान में भी एक दिन पहले के मुकाबले बृहस्पतिवार को 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देर रात पारा और भी लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव तापते नजर आए। बृहस्पतिवार को भी कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूलों में पहुंचे। सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता महज 200-300 मीटर की रह गई थी, जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
दिन भर जली अलाव
कोहरे के कारण बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचाव का इंतजाम किया। रेलवे स्टेशन से लेकर झुग्गी-झोपड़ियों व अन्य जगहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ-पैर सेंकते नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामान्य दिनों में एक्सप्रेसवे पर वाहनों की औसत गति 60-80 किमी प्रति घंटा रहती है, जबकि शनिवार की सुबह वाहन चालक 30-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें