फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सदर बाजार में खरीदारी की धूम के बीच थमी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस सड़कों पर वाहनों को चलाने का करती रही प्रयास, सड़क पर खड़े वाहनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिवाली पर खरीदारी के लिए शनिवार को सुबह से रात तक सदर बाजार में भीड़ उमड़ी रही। बाजार में आने वाले खरीदारों के बार-बार सड़क पार करने और वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने से आसपास की सड़कों पर जाम लगा रहा। सड़कों पर लगे जाम के कारण वाहन चालकों व पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से यातायात संचालन प्रभावित रहा।
सदर बाजार में खरीदारी करने के लिए परिवार वालों के साथ आए कई लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर रहे थे। वे वाहनों में बैठे हुए थे तो यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा उनको वाहन हटाकर पुराने सिविल अस्पताल के परिसर में बनी पार्किंग में खड़े करने के लिए कहा जाता तो वाहन चालक परिवार वालों के आने की बात कहते। बार-बार कहने के बावजूद कई वाहन चालकों ने अपने वाहन नहीं हटाए। वहीं, सड़कों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का यातायात पुलिस द्वारा चालान भी काटे जा रहे थे।
विज्ञापन

महावीर चौक और अग्रवाल धर्मशाला चौक पर यातायात प्रभावित
शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित शहर की अधिकतर सड़कों पर वाहनों का संचालन सुचारू रूप से चलता रहा। हालांकि, महावीर चौक और अग्रवाल धर्मशाला चौक पर वाहनों का दबाव रहने से दिनभर यातायात प्रभावित रहा। दोनों चौक पर चारों तरफ से वाहनों आने के कारण जाम लग गया। महावीर चौक व अग्रवाल धर्मशाला चौक पर लगे जाम का असर अग्रसेन चौक, न्यू रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड, ओल्ड रेलवे रोड आदि सड़कों पर दिखाई दिया।
विज्ञापन


त्योहारों के दौरान सड़कों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। सदर बाजार के आसपास की सड़कों पर खरीदारों, पैदल राहगीरों के वाहनों का संचालन प्रभावित होता है, जिससे वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं। - संजय कुमार, एसीपी (यातायात पश्चिम), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें