मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह हादसा नरसिंहपुर के पास हुआ, जहां एक ट्रक और कार आपस में टकरा गए। हादसा करीब दोपहर 12 बजे हुआ। हादसा गुरुग्राम की ओर आने वाली लेन पर हुआ, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ऑफिस जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को खास तौर पर परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कार और ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। संवाद